जाने कब और कहां होगा अल्पसंख्यक अधिकार कंवेंशन

जाने कब और कहां होगा अल्पसंख्यक अधिकार कंवेंशन

रांची.

अल्पसंख्यकों के शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार, विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर एक अरसे से चर्चा हो रही है पर अभी भी ये मुद्दे राज्य और सत्ता के लिए मायने नहीं रखते हैं. इन मुद्दों को लेकर एक राज्य स्तरीय कंवेंशन,रांची के एसडीसी सभागार मे 11 मार्च को आयोजित होगा. इस कंवेंशन में झारखंड के सभी जिलों से लोगों की भागीदारी होगी.

माकपा राज्य कार्यालय मे आयोजित एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक अधिकार समन्वय समिति के मुख्य संयोजक अधिवक्ता ए. के.रसीदी, संयोजक अधिवक्ता एम.अहमद चौधरी और नदीम खान ने कहा कि अल्पसंख्यक अधिकार कंवेंशन की 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी.

इस कंवेंशन को विभिन्न पेशों से जुड़े बुद्धिजीवी यथा अवकाश प्राप्त न्यायाधीश, शिक्षाविद, लेखक,मानवाधिकार-सामाजिक कार्यकर्ता, प्रोफेशनल्स, डॉक्टर और अभियंता के अलावा वामदलों के नेता संबोधित करेंगे.

प्रेस वार्ता में भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, भाकपा (माले) के राज्य सचिव मनोज भक्त और माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव के अलावा अधिवक्ता अज़हर खान,मुस्लिम मज़लिस-ए-उल्लेमा के मुफ़्ती अब्दुल्ला अज़हर क़ासमी,यूएमएफ़ झारखंड के अफ़ज़ल अनीस,एपीसीआर के रिज़ॉल्लाह अंसारी,अजय सिंह,सुखनाथ लोहरा, जयंत पांडे,समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Leave a Comment