विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर बैठक, 30 संगठन संयुक्त रूप से शामिल होंगे

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर बैठक, 30 संगठन संयुक्त रूप से शामिल होंगे

रांची।

नगरा टोली सरना भवन स्थित सभागार में विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति की अध्यक्ष निरंजना हेरेंज टोप्पो ने पूरे आदिवासी समाज से अपील की है कि सभी संगठन कानून मंत्री के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र संघ को भी भारत में हो रहे आदिवासियों के साथ अत्याचार और अन्याय के लिए शिकायत पत्र भेजें।

पाहन महासंघ ने देश के कई राज्य में आदिवासियों के ऊपर हो रहे हमले, हत्या, दुष्कर्म सहित अन्य घटनाओं पर कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र और कॉरपोरेट घरानों के कारण प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन करने वाले आदिवासी जनजाति समाज विलुप्तता के कगार पर पहुंच रहे हैं। बैठक में विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर कई निर्णय लिए गए। इनमें प्रमुख हैं-

1. 30 सामाजिक संगठन संयुक्त रूप शामिल होंगे। पाहन महासंघ झारखंड प्रदेश ,जय आदिवासी केंद्रीय परिषद, अखिल भारतीय एसटीएससी परिसंघ, राष्ट्रीय आदिवासी इंडीजिनस धर्म समन्वय समिति, भारत सरना समिति नगडा टोली, सिंहभूम हो आदिवासी समाज ,प्राकृतिक धर्म सेवा केंद्र रांची ,आदिवासी विकास सरना प्रार्थना सभा अनगड़ा ,आदिवासी सरना सतड सहयोग समिति रांची, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद, राजस्थान आदिवासी मीणा समाज झारखंड ,सरना प्रार्थना सभा महुआ टोली होटवार ,नेम्हा बेली फाउंडेशन ,ग्रामसभा बड़ा घाघरा रांची ,झारखंड प्रदेश आदिवासी गोंड महासभा ,राजी पड़हा रांची, आदिवासी सरना समिति जगन्नाथपुर रांची, ट्रायबल एडवोकेट एसोसिएशन ,केंद्रीय सरना प्रार्थना समिति , आदिवासी धर्म सेवा केंद्र ,आदिवासी भूमिज समाज रांची ,आदिवासी सरना ग्राम सभा बड़गाई, सरना प्रार्थना सभा बूटी ,आदिवासी सरना प्रार्थना सभा किशनपुर ,सहित 32 संगठन एक साथ शामिल होकर हुंकार भरेंगे

  2. माहिला पुरूष‌ पारंपरिक वेशभूषा तीर धनुष, कुल्हाड़ी टांगा, हंसुआ ,लाठी ,डंडा ,गुलेल, बलवा, फरसा ,नगाड़ा, ढोल ,वाद्य- यंत्र रांची महानगर के मुख्य सड़क मार्ग में अपना प्रदर्शन करेंगी।

3. रांची के हृदय स्थल परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक में झारखंड प्रदेश सहित देश के आदिवासी वीरांगना योद्धा स्वतंत्र सेनानी महापुरुषों योद्धाओं कट आउट चित्र लगाकर आदिवासी दिवस पर विशेष श्रद्धांजलि पाहन धार्मिक अगवा द्वारा दिया जाएगा।

सरना झंडा, आदिवासी झंडा ,मुंडा झंडा , पडहा झंड से विश्व आदिवासी दिवस में इंद्रधनुषी माहौल दिखेगा।

       आज की बैठक में मुख्य रूप से पाहन महासंघ से हलदर चंदन पाहन, विक्की पाहन, आदिवासी गोंड महासभा से राजकुमार कुंजम आदिवासी छात्र मोर्चा से अजय टोप्पो आदिवासी महिला छात्रावास से उर्मिला भगत महिला समिति से गीता लकड़ा डेंगू लकड़ा मुन्ना टोप्पो सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment