आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा- हमें ईश्वर के प्रति कृतज्ञ होने की है जरूरत

रांची।
बर्दवान कंपाउंड, राँची स्थित होली क्रॉस बाल शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के स्वर्ण जयन्ती वर्ष का उद्घाटन शनिवार को पवित्र यूखरिस्त के साथ संपन्न हुआ। पवित्र यूखरिस्त समारोह के मुख्य अनुष्ठाता राँची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष बिशप फेलिक्स टोप्पो थे। बिशप फेलिक्स टोप्पो ने इस अवसर पर कहा कि हमारे पुरखे लोग जुबिली वर्ष, ईश्वर को उसके सभी आशीषों और कृपा के लिए धन्यवाद देने के लिए मनाते थे। हमें भी यह जुबिली वर्ष ईश्वर को धन्यवाद देने हेतु मनाने की जरुरत है। हमें ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने की आवश्यकता है क्योंकि उन्हीं की कृपा से हम इस वर्ष को सेलीब्रेट कर पा रहे हैं।
प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना 1973 में हुई थी
होली क्रॉस बाल शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना 1973 में तात्त्कालीन प्रोविंशियल सुपीरियर सिस्टर एम. सिगरिड वोग्गल की अनुमति और सिस्टर एलिज़ाबेथ की अगुवाई में हुई थी। उस समय 19 बिद्यार्थियों के साथ यह शुरू हुआ था। सिस्टर केविन ठाकुर और मिस हेलेन बाड़ा ने इस प्रशिक्षण केंद्र को आगे बढ़ने में काफी योगदान दिया था। इस समय 74 विद्यार्थी यहाँ प्रशिक्षण ले रहे हैं।
इसकी मदर संस्था होली क्रॉस धर्म-समाज की स्थापना 1856 ई. में फादर थेयोदोसियुस फ्लोरेंतिनी ओ.एफ.एम. कैप और धन्य मारिया थेरेसा स्चेरेर के द्वारा स्विजरलैंड में हुआ था।
आज के कार्यक्रम में फादर आनंद डेविड खलखो, फादर अमृत, सिस्टर लिली जोस तथा धर्मसमाज की अन्य सिस्टर्स उपस्थित थीं ।