रांची से गिरिडीह जा रही बस नदी में गिरी, कई लोग फंसे

IMG-20230805-WA0016

 RANCHI: झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हुआ है। रांची से गिरिडीह जा रही एक बस बड़ाकर नदी में गिर गई। बस के गिरते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। सूचना पर पुलिस के साथ स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे है। बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रांची से गिरिडीह जा रही अलीशान (सम्राट) नाम की बस नदी में गिरी है। यह घटना शनिवार की देर शाम की है। घटना गिरिडीह-डुमरी पथ पर घटी है। बस जैसे ही बड़ाकर नदी पर पहुंची तो चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस नदी में जा गिरी।

Leave a Comment