
हॉकी सिमडेगा कार्यकारिणी समिति बैठक में हुआ निर्णय
रांची/सिमडेगा
हॉकी सिमडेगा के कार्यालय में रविवार (13 अगस्त) को हॉकी सिमडेगा के कार्यकारिणी समिति की बैठक अध्यक्ष मनोज कोनबेगी के अध्यक्षता में हुई। बैठक में हॉकी सिमड़ेगा के पदाधिकारी शामिल थे। इस दौरान सर्वसम्मति से आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णय लिया गया। इन कार्यक्रमों के तहत
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 7:15 में हॉकी सिमडेगा के कार्यालय में झंडोत्तोलन किया जाएगा।
हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस सह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इस बार भी हॉकी सिमडेगा के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा और हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। पर इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी सिमडेगा के द्वारा मेजर ध्यानचंद सिमडेगा जिला स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष हॉकी लीग 2023 का आयोजन किया जाएगा । इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता की शुरुआत 29 अगस्त 2023 को की जाएगी
इसके अलावा सिमडेगा जिला स्तरीय सब जूनियर और जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी लीग का भी आयोजन किया जायेगा जिसका मैच रविवार एवं छुट्टी के दिनों में होगा। सब जूनियर स्तर में विभिन्न पंचायतों में महा अभियान चलाकर बनाई गई टीमों की भागीदारी होगी। जूनियर में जिला के सभी निबंधित टीमों को भागीदारी दी जाएगी।
पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि इस वर्ष हॉकी सिमडेगा से निबंधित दो तकनीकी पदाधिकारी बसंत बा और अंपायर राहुल मिंज को राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में हॉकी इंडिया के द्वारा अवसर मिला जिसके लिए उन्हें बधाई दी गई। साथ ही हॉकी सिमडेगा के और चार अंपायरो प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार, कुनूल भेंगरा और सुजीत एक्का ने राष्ट्रीय स्तर के अंपायरिंग कोचिंग में भाग लिए उन्हें बधाई दी गई।
ओलंपियन सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग के अलावा सिमडेगा जिला के और तीन महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी कुमारी ने इस वर्ष जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से खेला। टीम के बेहतर प्रदर्शन में इनका भी योगदान रहा उन्हें भी बधाई दी गई।
इस वर्ष सब जूनियर भारतीय हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में सिमडेगा जिला के चार खिलाड़ी रोहित प्रधान, घुरन लोहरा, जमुना कुमारी और स्वीटी डुंगडुंग का चयन होने पर खुशी जाहिर किया गया और उन्हें भी बधाई दी गई।
बैठक में मुख्य रूप से हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी,सुनील तिर्की,पंखरासियूस टोप्पो,कमलेश्वर मांझी, एलशन किड़ो,वेद प्रकाश ,करिश्मा परवार, प्रतिमा तिर्की,बलबीर प्रसाद,सोनू ठाकुर इत्यादि उपस्थित थे।