महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई

आज 19 जनवरी को बाबू वीर कुंवर सिंह विचार मंच के तत्वाधान में राष्ट्रीय गौरव सनातन धर्म रक्षक, क्षत्रिय कुलभूषण मेवाड़ अधिपति, क्रांतिसूर्य एकलिंग जी मेवाड़ के स्वाभिमानी योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान केराली स्कूल के पास महाराणा प्रताप चौक, एचईसी कॉलोनी, सेक्टर 2 धुर्वा में श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने कहा कि त्याग, बलिदान और पराक्रम के प्रतीक महाराणा प्रताप ने सनातन धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। उन्होंने अपने देश और धर्म की रक्षा के लिए घास की रोटी तक खाना स्वीकार किया लेकिन हार नहीं मानी। आज के परिपेक्ष में राष्ट्रहित और धर्महित की रक्षा के हेतु उनके शौर्यपूर्ण गाथाएं और संघर्षपूर्ण जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। मौके पर मुख्य रूप से प्रतुल नाथ शाहदेव, ललन सिंह, श्याम किशोर सिंह, सर्वेश कुमार, पुरुषोत्तम राठौर, रमेश सिंह, रामाकांत सिंह, शिवाजी सिंह, रणधीर सिंह, मिंटू सिंह, प्रमोद सिंह, मनीष सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment