
रांची.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता एवं अजय सिंह ने बयान जारी कर कहा की डुमरी विधानसभा उपचुनाव झारखंड आंदोलनकारी जगन्नाथ महतो जी के निधन के कारण होने जा रहा है । जिसमें उनकी पत्नी बेबी देवी को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रत्याशी बनाया है । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी I.N.D.I.A के घटक दल होने के नाते एनडीए प्रत्याशी को हराने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी को समर्थन करती है।
महेंद्र पाठक ने दावा किया की डुमरी विधानसभा के उपचुनाव में इंडिया एवं एनडीए में सीधी टक्कर होगी और इंडिया की जीत होगी। राज्य में किसी भी परिस्थिति में सांप्रदायिक शक्तियों या उनके घटक दलों को पराजित करने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कटिबद्ध है । इसलिए लगातार सांप्रदायिकता के विरोध में हमारी पार्टी आवाज उठाती रही है। इसीलिए सांप्रदायिक शक्तियों को शिकस्त देने के लिए भाकपा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी को समर्थन करती है। डुमरी विधानसभा की उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।