
RANCHI: विश्व किडनी दिवस पर 9 मार्च गुरुवार को भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आम जनता के लिए स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ पंकज कुमार मिश्रा वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट, डॉ कुमार मृगांक सिंह यूरोलॉजिस्ट और डॉ सिद्धार्थ कुमार यूरोलॉजिस्ट ने किडनी रोगों की पहचान करने और नियमित जांच के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मेडिका हॉस्पिटल द्वारा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जहां 5000 की किडनी जांच पर लगभग 70% की छूट मिलेगी। मेडिका के मेडिकल डायरेक्टर डॉ बिजय मिश्रा और एवीपी अनिल शर्मा ने बताया कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए यह कैंप 9 मार्च से 18 मार्च तक फ्री कंसल्टेशन की सुविधा दी जा रही है।