खूंटी 6 डिग्री और रांची का पारा 6.8 डिग्री रिकार्ड

उत्तर भारत में बर्फबारी और शीतलहर का असर झारखंड में भी दिख रहा है। हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। इस बीच शुक्रवार 6 जनवरी को सुबह खूंटी का तापमान 6 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि राजधानी रांची का मिनीमम टेंपरेचर 6.8 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो साल का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में 2-3 डिग्री तक तापमान में और गिरावट होगी। साथ ही कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद दिन में मौसम साफ होने की संभावना है।

मैक्सीमम टेंपरेचर 23.8 डिग्री


ठंडे के बावजूद दो जिलों जमशेदपुर और चाइबासा में मैक्सीमम टेंपरेचर 23.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है। जबकि मैक्सीमम टेंपरेचर में गिरावट दर्ज की गई है। रांची में 24 घंटों में मैक्सीमम टेंपरेचर 21 डिग्री रहा। वहीं बोकारों में मिनीमम टेंपरेचर में 5 डिग्री की गिरावट हुई है। जिससे साफ है कि फिलहाल कड़कड़ाती ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

24 घंटे में कहां-कहां तापमान में गिरावट (डिग्री में)


जिला मैक्सी मिनी
रांची 21 6.8
जमशेदपुर 23.8 10
डाल्टेनगंज 21.4 8.5
बोकारो थर्मल 21.1 6.6
चाइबासा 23.8 8.8
देवघर 16 6.9
गिरिडीह 17.8 7.0
खूंटी 19.4 6.0
रामगढ़ 21.7 7.1
सिमडेगा 23.1 7.0

Leave a Comment