
रांची.
ओडिशा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में अपने दूसरे मैच में हॉकी झारखंड टीम ने हॉकी राजस्थान को 9=0से पराजित कर क्वार्टर फ़ाइनल के लिए क्वालिफाई किया. यह चैंपियनशिप 27 जून को शुरू हुई थी जो 07 जुलाई तक चलेगी.
झारखंड टीम की ओर से निक्की कुल्लू और बिनिमां धान 02-02गोल तथा निशा मिंज,पिंकी कुमारी,बालो होरो,रजनी केरकेट्टा और प्रमोद्नी लकड़ा ने एक एक गोल की. इस मैच में झारखंड के निक्की कुल्लू को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया.