पिटाई से महिला की मौत मामले में 7 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20230703-WA0038

CHATRA : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक व महिला की खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई व हत्या मामले में सख्त चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई। वीडियो वायरल होने के चंद घंटों के भीतर घटना में शामिल मृतका के सात परिजनों और रिश्तेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  बताते चलें कि मारपीट की घटना और घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाकर मृतका की मां को तीन लाख रुपये का लालच देकर मामला दबाने का प्रयास किया गया था। वहीं बगैर पुलिस को सूचना दिये शव का कर अंतिम संस्कार भी कर दिया था। सदर थाना क्षेत्र के बरैनी पंचायत अंतर्गत मसूरियातरी गांव में विगत 30 जून को घटना को अंजाम दिया गया था। सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

Leave a Comment