झारखंड के सीडी सिंह भारतीय क्रॉस कंट्री टीम के मैनेजर बने

21 सदस्यीय दल में शामिल सी. डी. सिंह को खेल विभाग एवं खेलसंघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

सीडी सिंह

रांची.

नेपाल एथलेटिक्स एसोसियेशन के द्वारा 5 से 8 मार्च तक नेपाल के काठमांडू शहर में आयोजित होने वाली 16 वीं एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड एथलेटिक्स संघ के महासचिव सीडी सिंह को भारतीय क्रॉस कंट्री टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है.

रामगढ़ के सीडी सिंह 04 मार्च को नई दिल्ली से भारतीय क्रॉस कंट्री टीम के साथ काठमांडू के लिए रवाना होंगे. इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के  अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, कोषाध्यक्ष आशीष झा, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी एसके पाण्डेय, झारखंड एथलेटिक्स संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर, साई सैग रांची के प्रभारी कोच बिनोद सिंह, वरुण कुमार,प्रभाकर वर्मा, किरण रानी, आलोक मिश्रा,संजय

त्रिपाठी, सिकंदर महतो, आशू भाटिया, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी,  सुखेर भगत, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू, फादर रामू, , राकेश सिंह, रणवीर सिंह,अजय नायक, सरोज यादव,अरविन्द कुमार,शशांक भूषण सिंह, राम प्रसाद ,शैलेश शर्मा,अनवर हुसैन समेत संघ के पदाधिकारियों  ने बधाई दी.

Leave a Comment