अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट : सिमडेगा को हरा कर रांची बनी चैंपियन

रांची :

अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट : सिमडेगा को हरा कर रांची बनी चैंपियन

रांची ने जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट का खिताब जीत लिया. जेएससीए स्टेडियम में खेले गये दो दिवसीय फाइनल में रांची ने सिमडेगा को 106 रन से हराया. मैच में रांची ने पहले बल्लेबाजी की और 62 ओवर में 245 रन बना कर पूरी टीम आउट हो गयी. अनमोल राज ने 45, उत्तम ने 42 और प्रिंस ने 39 रन बनाये. सिमडेगा की ओर से अनुपम ने चार व गुरुशरण ने तीन विकेट लिये.

जवाब में खेलने उतरी सिमडेगा की पूरी टीम 35.5 ओवर में 139 रन बना कर आउट हो गयी. सिमडेगा की ओर से अनुपम ने 40 व सचिन ने 29 रन का योगदान किया. झारखंड के संतोष और मोहम्मद कैफ ने पांच-पांच विकेट झटके. संतोष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

 विजेता और उप विजेता टीमों को जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय व सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने पुरस्कृत किया. मौके पर जेएससीए कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार पुरी, जेएससीए सदस्य जय कुमार सिन्हा, मनोज यादव, शैलेंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

Leave a Comment