रांची :
हनोई (वियतनाम) में 4-12 मार्च तक होनेवाली एएफसी अंडर-20 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है. गुरुवार को घोषित 23 सदस्यीय टीम में झारखंड की सात फुटबॉलरों को शामिल किया गया है.

इन फुटबॉलरों में अंजलि (गोलकीपर), अष्टम उरांव (डिफेंडर), पूर्णिमा कुमारी (डिफेंडर), नीतू लिंडा (मिडफील्डर), सुनीता मुंडा (फॉरवर्ड), सुमति कुमारी (फॉरवर्ड) और अनीता (फॉरवर्ड) का चयन किया गया है. इन सभी फुटबॉलरों के चयन पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, उप निदेशक (साझा) देव शंकर दास, झारखंड फुटबॉल संघ के पदाधिकारी, खेल प्रशिक्षक व खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.