धर्म अध्यात्म : कडरू पेरिश के 21 प्रत्याशियों का दृढ़ीकरण संस्कार

धर्म अध्यात्म : कडरू पेरिश के 21 प्रत्याशियों का दृढ़ीकरण संस्कार

रांची.

 छोटानागपुर डायोसिस सी० एन० आई० के बिशप बी० बी० बास्के के द्वारा कडरू पेरिश के 21 युवक युवतियों का दृढ़ीकरण संस्कार सम्पन्न हुआ. इसमे 12 युवक एवं 9 यवतिया शामिल हुई. दृढ़ीकरण विधि संत थामस  चर्च डोरण्‍डा में सम्‍पन्‍न किया गया. इस अवसर पर बिशप ने प्रत्यशियों को शिक्षा देते हुए कहा, कि ईश्वर से अपने सम्पूर्ण मन से प्रेम रखना और सभी मनुष्यों से अपने समान प्रेम रखना अच्छे मसीही सदगुण है। ईश्वर की आत्मा इन सारे सदगुण के साथ जीवन व्यतीत करने में हमारी मदद करता है। अतः आप को भी चाहिए कि ईश्वरीय आत्मा की जीवन व्यतीत करें कि ये सदगुण आप के जीवन में पाए जाएँ।

दृढ़ीकरण विधि के संचालन में छोटानागपुर डायसीस के उप सभापति रेव्‍ह सिकंदर नाग , सचिव रेव्ह जोलजस कुजूर, कोषाध्यक्ष रेव्ह ए० के० डहंगा, प्रोपटी  सचिव रेव्ह सामुएल नाग, रेव्ह के०एम० फिलिप, रेव्ह निर्मल समद, रेव्ह बसंत हेंब्रम, रेव्ह रवि हंस इत्यादि सम्मिलित आदि ने सहयोग प्रदान किया जिन्होंने नव दृढ़किृत सदस्यों के लिए प्रार्थनाएँ की तथा उन्हें आर्शीवाद दिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पेरिश सचिव प्रवीण तिर्की कोषाध्यक्ष अनहिरण कुजुर, डॉ० अनुज कुमार तिग्‍गा,  मनोज तिग्‍गा  के साथ महिला समिति एवं डी०सी०वाई०एम० के सदस्य का योगदान रहा।

Leave a Comment