अधिवक्ता परिषद् ,झारखण्ड की हजारीबाग इकाई की बैठक, आशीष कुमार ओझा बने अध्यक्ष

हजारीबाग :

अधिवक्ता परिषद् ,झारखण्ड की हजारीबाग इकाई की बैठक, आशीष कुमार ओझा बने अध्यक्ष

अधिवक्ता परिषद्,  झारखण्ड की हजारीबाग जिला इकाई की बैठक शनिवार को  यशवंत सिन्हा विधि भवन के सभागार में जिला उपाध्यक्ष स्वीटी सिन्हा की अध्यक्षता में हुई.  बैठक में सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र की सहमति से की.

हजारीबाग जिला ईकाई का संरक्षक रमेश कुमार सिंह को जबकि अध्यक्ष आशीष कुमार ओझा को बनाया गया है.

 उपाध्यक्ष के पद पर रामाधीन पासवान, बासुदेव राणा, अजय कुमार पाण्डेय व श्रीमती स्वीटी सिन्हा चुने गए हैं.

महामंत्री बिनोद कुमार, मंत्री दिलीप कुमार सिन्हा, सूरज कुमार व मनोरमा कुमारी चुने गए.

कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार, कोषाध्यक्ष कपिल देव कुमार राणा, महिला प्रमुख गीता देवी चुनी गई.

न्यायप्रवाह प्रभारी अमित मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्यगण भुनेश्वर प्रसाद यादव, अजय कुमार, ओम प्रकाश पाण्डेय, ईस्वरी प्रसाद, सोनिका कुमारी, मनोज कुमार सिंह, बासदेव साव चुने गए हैं.

 इस अवसर पर बार एसोसिएसन के महासचिव सुमन कुमार सिंह के अतिरिक्त रवि  दुबे, राज प्रकाश, रितिमा सिन्हा, ममता रानी, राहुल पाठक, यसवंत पप्पु, अजीताव दुबे, विवेक प्रिय दर्शी,  सहोदर प्रसाद, लक्ष्मी कुमारी, कन्हैया कुमार, राजेश सिन्हा, संदीप मिश्रा, कौलेश्वर प्रसाद आदि भी उपस्थित थे. यह जानकारी झारखंड अधिवक्ता परिषद के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख रीतेश कुमार बॉबी ने दी.

Leave a Comment