मुंडारी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर पदयात्रा 26 फरवरी को

RANCHI :

मुंडारी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर 26 फरवरी को पूर्वाहन 11:00 बजे से रांची के नीचे चुटिया (ऐतिहासिक चुटिया नागपुर के मुंडागढ़ा ) से बहूबाजार के एसपीजी मार्ट परिसर तक पदयात्रा निकाली जायेगी. पदयात्रा पारंपरिक पोशाक, पारंपरिक वाद्य यंत्र ( ढोल नगाड़ा बांसुरी भेर), पारंपरिक नृत्य संगीत के साथ होगी.

मुंडारी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर पदयात्रा 26 फरवरी को

इसका आयोजन झारखंड आदिवासी विकास समिति की अगुवाई में होगा. इस दौरान बहूबाजार में एसपीजी मार्ट परिसर में मुंडा समाज के विद्वान एवं धार्मिक सामाजिक अगवा जनों के द्वारा चुटिया नागपुर की ऐतिहासिकता के बारे में जानकारी साझा की जायेगी एवं विस्तार पूर्वक मुंडाओं का इतिहास बताया जाएगा. पदयात्रा के माध्यम से मुंडा समाज की कई सारी मांगों को रखा जाएगा.

ये हैं मांगे-

 1: मुंडारी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए.

2. रांची रेलवे स्टेशन का नामकरण महाराजा मदरा मुंडा के नाम से किया जाए.

3. रांची रेलवे स्टेशन का नामकरण हिंदी इंग्लिश के साथ मुंडारी लिपि में किया जाए.

4. रांची रेलवे स्टेशन में ट्रेन के अराइवल डिपार्चर के समय हिंदी अंग्रेजी के साथ मुंडारी में भी उद्घोषणा की जाए।

5. रांची लोहरदगा स्टेशन के प्रवेश द्वार का नामकरण पदम श्री डॉ रामदयाल मुंडा सांस्कृतिक प्रवेश द्वार किया जाए.

6. ऐतिहासिक चुटिया नागपुर के प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार को भव्य तरीके से बनाया जाए एवं मुंडारी लिपि से स्वागत वाक्य लिखा जाए।

7. चुटु मुंडा एवं नागु मुंडा के मसना स्थल को ढूंढा जाए एवं संरक्षित संवर्धित किया जाए.

8. मुंडाओं की प्राचीन राजधानी चुटिया नागपुर के महल के अवशेष को ढूंढा जाए एवं कार्बन डेटिंग पद्धति से खोजबीन कर संरक्षित एवं संवर्धित किया जाए.

9. चुटिया नागपुर मे मुंडा राजाओं द्वारा शीशे का सिक्का का प्रचलन था जिसे ढूंढा जाए एवं संग्रहित किया जाए विशेषकर समस्तीपुर में चुटिया नागपुर के मुंडा राजाओं द्वारा चलन में लाई गई शीशे के सिक्का को ट्राईबल रिसर्च इंस्टीट्यूट के लिए मंगाया जाए.

10. जिस-जिस अभिलेख एवं गजेटियर में एवं विभिन्न यात्रियों द्वारा चुटिया नागपुर का उल्लेख किया हुआ पत्र संस्मरण एवं विभिन्न अभिलेख को संरक्षित एवं संग्रहित किया जाए.

11सिरम टोली चौक में मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की आदमकद प्रतिमा की स्थापना की जाए.

12. महान गोमके एनी होरो मार्ग पर एनी हॉरॊ की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए.

यह जानकारी झारखंड आदिवासी विकास समिति के अध्यक्ष प्रभाकर नाग ने दी.

Leave a Comment