हाल ए रिम्स : सो रहे थे होम गार्ड, चोर उड़ा रहे थे हॉस्टल से साइकिल

RANCHI: रिम्स में सिक्योरिटी का जिम्मा प्रबंधन ने होम गार्ड को सौंप दिया है। तीन शिफ्टों में उनकी ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी पर आते ही उन्होंने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। स्थिति ये है कि वे ड्यूटी के समय सो रहे हैं। शनिवार को इसका फायदा उठा कर चोर रिम्स के हॉस्टल में घूस गए। वहीं स्टैंड से साइकिल चोरी करने का प्रयास किया। चोर साइकिल लेकर निकल रहा था तो इसकी आवाज सुनाई दी। तब जाकर होम गार्ड की नींद खुली। इसके बाद चोर मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। ड्यूटी में तैनात होम गार्ड को बुलाकर मेडिकोज ने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने होम गार्ड के जवानों से पूछा कि आखिर उन्हें किस काम के लिए रखा गया है। जिसका जवाब होम गार्ड जवान के पास नहीं था। बताते चलें कि रिम्स में 1 फरवरी से प्राईवेट सिक्योरिटी गार्ड को हटाकर होम गार्ड के जवानों को हॉस्पिटल की सुरक्षा में तैनात किया गया है।

Leave a Comment