“खेलो झारखंड” में एलईबीबी उच्च विद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

खेलो झारखंड' में एलईबीबी उच्च विद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

रांची :

“खेलो झारखंड” में एलईबीबी उच्च विद्यालय, रांची के छात्र- छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है. जिसमें अंडर-14 वर्ग  में लंबी कूद में रोहन उरांव प्रथम,  ऊची कूद में सुमेर मुंडाप्रथम , 100 मीटर रेस में मो फरहान द्वितीय, 100 मीटर रेस में सुष्मिता कुमारी द्वितीय ,  खो- खो  बालक की टीम द्वितीय स्थान मिला.

इसके अलावा अंडर-17 कबड्डी  बालक की टीम सेमीफाइनल तक  क्वालीफाई  किया. बच्चों की इस बेहतरीन प्रदर्शन और सफलता पर खेल शिक्षक नितेश कुमार ने कहा कि खेलों को हार-जीत की भावना के साथ नहीं बल्कि खेल भावना से खेलना चाहिए. पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का जीवन में बहुत महत्व है.

 इससे शारीरिक विकास होता है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार महतो ने उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और दूसरे से सीख लेकर अच्छा करने की भावना बढ़ती है. बच्चों में नैतिकता का ज्ञान होना भी जरूरी है. उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है. खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए.

Leave a Comment