गोआ, 37 वां राष्ट्रीय खेल : वुशु प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

गोआ, 37 वां राष्ट्रीय खेल : वुशु प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

रांची :

37 वें राष्ट्रीय खेल गोआ में होनेवाले हैं। इसकी तैयारी के मद्देनजर खेल संघों के द्वारा प्रशिक्षण शिविर भी चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में झारखंड वुशु एसोसिएशन के द्वारा वुशु का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो गया है जो खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग एवं झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से चलाया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण शिविर रांची के मेगा सपोर्ट्स काम्प्लेक्स स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह प्रशिक्षण शिविर 23 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद वुशु टीम 28 अक्तूबर को गोआ के लिए रवाना होगी।

इस संबंध में झारखंड वुशु एसोसिएशन के सचिव सह मुख्य कोच शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के लिए सानसाउ एवं ताऊलू दोनों ही प्रतिस्पर्धा में हमारे कुल 15 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है।

 इससे पूर्व प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन खेल विभाग के उपनिदेशक राजकिशोर खाखा ने किया। मौके पर विकास पाठक, अभिषेक आनंद सहित झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment