मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मेघालय के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मेघालय के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

सीएम हेमन्त सोरेन ने मेघालय के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को शुभकामनाएं दीं

रांची.

 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को मेघालय के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के विशेष आमंत्रण पर मेघालय पहुंचे. दरअसल आज कॉनराड संगमा का शपथ ग्रहण समारोह था और झारखंड के मुख्यमंत्री को भी इसमें शामिल होने का न्योता मिला था. कॉनराड संगमा ने आज मेघालय के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

 मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मेघालय के राज्यपाल फागु चौहान और मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें भी झारखंड की ओर से शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ट्वीट कर लिखा कि स्वर्गीय पी०ए० संगमा एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन से काफी मधुर और पारिवारिक मित्रता थे. वही पारिवारिक मित्रता आज भी दोनों परिवारों में है. मालूम हो कि मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा आदिवासी समुदाय से आते हैं तथा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष स्वर्गीय पी०ए० संगमा के पुत्र हैं.

Leave a Comment