
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रिम्स डेंटल कॉलेज में रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। न्यूरो के प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार प्रभारी निदेशक सह डीन और डेंटल के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ वीके प्रजापति और जीबी सदस्य सुशांत कुमार साहू ने संयुक्त रूप से ब्लड डोनेट करने वालों को सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया। ब्लड बैंक की डॉ कविता देवघरिया के नेतृत्व में लगाए गए इस कैंप में 40 यूनिट ब्लड रिम्स के लिए डोनेट किया गया। डोनेशन करने वालों में रिम्स के डॉक्टर, कर्मी, नर्सिंग स्टूडेंट और पारा मेडिकल स्टूडेंट, डॉ विवेक कुमार समेत अन्य मौजूद थे। कैंप को सफल बनाने में संगठन अध्यक्ष आईवी रानी खलखो, दशरथ, डॉ धीरेंद्र प्रसाद, प्रेमलता माइकल, अमित कुमार, आनंद कुमार, अनिता कुमारी, प्रमिला भेंगरा, रंजन कुमार, जुम्मन, मिथिलेश पांडा का योगदान रहा।