वंदना दादेल गृह, विनय चौबे को आईपीआरडी सचिव का अतिरिक्त प्रभार

images

RANCHI: राज्य सरकार ने दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया है। जिसके लिए कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार के प्रधान सचिव ग्रामीण कार्य विभाग अजय कुमार सिंह को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय निगरानी रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं प्रधान सचिव कार्मिक विभाग वंदना दादेल को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव गृह कार्य में आपदा प्रबंधन विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार मिला है। मुख्यमंत्री के सचिव पद पर पदस्थापित विनय कुमार चौबे को अगले आदेश तक सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग झारखंड रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Leave a Comment