संस्कार भारती की नयी कार्यकारिणी का गठन, रामानुज पाठक बने अध्यक्ष

संस्कार भारती की नयी कार्यकारिणी का गठन, रामानुज पाठक बने अध्यक्ष

डॉ आशुतोष प्रसाद कार्यकारी अध्यक्ष तथा शशिकला पौराणिक मंत्री बनीं

रांची.

कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की रांची महानगर इकाई की साधारण सभा की बैठक वाई बी एन पब्लिक स्कूल एच ई सी  के सभागारमें बैठक हुई। जिसमें  वर्ष 2023–2024 के लिए रामानुज पाठक अध्यक्ष,डॉ आशुतोष प्रसाद कार्यकारी अध्यक्ष एवं शशिकला पौराणिक मंत्री बनाये गए। इसके अलावा चित्रकला विधा के संयोजक के पद के लिए कृष्ण वल्लभ सहाय को जिम्मेवारी सौंपी गई।

साधारण सभा की इस बैठक में झारखंड  प्रान्त के महामंत्री श्री संजय कुमार श्रीवास्तव  चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित थे।नई कमिटी इस प्रकार रही:–

अध्यक्ष :श्री रामानुज पाठक कार्यकारी अध्यक्ष:आशुतोष प्रसाद, उपाध्यक्ष :जे पी सिंह,दीपेश चंद्रा, श्रीमती माया वर्मा ,डॉ राजश्री जयंती,   मंत्री :शशिकला पौराणिक, सह मंत्री:जयदीप सहाय, कोषाध्यक्ष :अनूप मजूमदार, भू-अलंकरण प्रमुख:-प्रीति रागिनी विधा संयोजक : साहित्य :डॉ सुरिन्दर कौर नीलम, सह संयोजक:डॉ रजनी शर्मा चंदा, संगीत :सुशील मिश्र, सहसंयोजक: सुजाता मजूमदार, नृत्य : विपुल नायक, नाटक : ध्रुव कुमार मिश्र, सह संयोजक: मुनमुन ढाली, चित्रकला संयोजक: कृष्ण वल्लभ सहाय, कार्यकारिणी : अमित कुमार, विपिन कुमार शरण, जवाहर लाल, आर के सिन्हा, खूशबू बर्नवाल सीपी

इस अवसर पर संस्कार भारती की विभिन्न विधाओं साहित्य,एवं नृत्य विधा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति भी हुई।जिसमें विपुल नायक की टीम की ओर से आश्वि अग्रवाल ने गणेश वंदना,आरुषी कुमारी ने अर्धनारीश्वर,लावण्या कुमारी ने शिववन्दना नृत्य,सुमित्रा डे ने कथक नृत्य,पियूषा भट्टाचार्या ने दुर्गा के विभिन्न रूपों एवं आरुहि कुमारी ने  भरत नाट्यम की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीत लिया। इसके साथ साथ उपस्थित सदस्य कवियों में से रजनी शर्मा चंदा, राजश्री राज,रंजना वर्मा उन्मुक्त,संगीता सहाय अनुभूति एवं के बी सहाय ने अपनी कविताओं का रसास्वादन कराया।

इस बैठक में झारखंड प्रान्त के संरक्षक उमेश चंद्र मिश्र, अध्यक्ष सुशील अंकन,राकेश रमन उपाध्यक्ष,

रांची महानगर के डॉ आशुतोष प्रसाद, वाई बी एन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री राम जी यादव,डॉ ओमप्रकाश,जितेंद्र यादव,विश्वनाथ प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 बैठक का कुशल संचालन रांची इकाई की सह मंत्री शशिकला पौराणिक ने किया।सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ रजनी शर्मा चंदा ने किया।शांति पाठ के साथ सभा समाप्त हुई।

Leave a Comment