
रांची।
राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हो गए हैं इसकी बानगी एक बार फिर से देखने को मिली जब शनिवार को दिन दहाड़े चडरी के व्यस्तम इलाके से दो अपराधियों ने एक व्यक्ति से दो लाख रूपए लूट कर फरार हो गए। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चडरी स्थित लाइन टैंक तालाब के पास घटी। बाइक सवार दो अपराधियों ने अरुण कुमार नामक व्यक्ति से दो लाख रुपये छीन लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस पीड़ित व्यक्ति से घटना के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। साथ ही आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने बताया कि अरुण कुमार थड़पखना के एक्सिस बैंक से रुपये निकालकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।