
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ट्रेन 18626/18625 हटिया-पुर्णिया कोर्ट-हटिया एक्स्प्रेस ट्रेन में स्थाई रूप से एक एक्सट्रा कोच लगाया जा रहा है। जिससे कि पहले की तुलना में अब ज्यादा पैसेंजर्स सफर कर सकेंगे। ट्रेन संख्या 18626 हटिया-पुर्णिया कोर्ट एक्स्प्रेस ट्रेन में 16-01-2023 से स्थाई रूप से सेकेंड क्लास चेयर कार (2S) का 1 कोच लगेगा। ट्रेन संख्या 18625 पुर्णिया कोर्ट-हटिया एक्स्प्रेस ट्रेन में 17-01-2023 से स्थाई रूप से सेकेंड क्लास चेयर कार (2S) का 01 कोच लगेगा। एक्सट्रा कोच लगाए जाने के बाद इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 11 कोच, सेकेंड क्लास चेयर कार (2S) का 01 कोच, सेकेंड क्लास स्लीपर के 5 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 2 कोच, वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच और वातानुकूलित चेयर कार का 1 कोच समेत कुल 23 कोच होंगे।