
रांची रेलवे स्टेशन रांची रेल मंडल का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन यहां होता है। यात्रियों को और बेहतर सुविधा देने के लिए हमेशा प्रयासरत रेलवे ने रांची स्टेशन पर यात्रियों के लिए नया एस्केलेटर इंस्टॉल किया है। जिससे कि यात्रियों को अब सीढ़ियां नहीं छोड़नी होगी। 11 दिसंबर को रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ, सांसद रांची (राज्य सभा) आदित्य प्रसाद, सांसद रांची (राज्य सभा) महुआ माजी, विधायक रांची चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह ने मण्डल रेल प्रबन्धक प्रदीप गुप्ता की उपस्थिति में Escalator का लोकार्पण किया गया।
रेल मण्डल के प्रयास की सराहना
रांची रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से सर्कुलेटिंग एरिया तक आने के लिए विस्तारित फुट ओवर ब्रिज (FOB) के सर्कुलेटिंग एरिया वाले छोर पर नवनिर्मित स्वचालित सीढ़ी (Escalator) की स्थापना की गयी है। जिससे यात्रियों को फुट ओवर ब्रिज (FOB) पर आवागमन में सहूलियत होगी। सांसदों और विधायक ने रांची रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध अन्य यात्री सुविधाओं को देखा एवं रांची रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयास की सराहना की।
ये रहे मौजूद
मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) सतीश कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक मनीष कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) बमबम पांडे, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) कुलदीप कुमार, मंडल परिचालन प्रबंधक श्रेया सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी डॉ देबराज बनर्जी व अन्य अधिकारी