सदर हॉस्पिटल रांची की ओल्ड बिल्डिंग बनेगी हेरिटेज

राज्य में विकास को गति देने के साथ ही धरोहरों को बचाने का काम सरकार कर रही है. इस कड़ी में सदर हॉस्पिटल रांची की 98 साल पुरानी बिल्डिंग को रेनोवेट किया जाएगा. हालांकि इसके पुराने स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. वहीं इसे हेरिटेज के रुप में संरक्षित किया जाएगा. इसके अलावा सरायकेला में बिरसा स्टेडियम को अपग्रेड किया जाएगा. इनमें 7 करोड़ 68 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन (जेएसबीसीसी) की देखरेख में ये काम किए जाएंगे.

1924 में बना था सदर हॉस्पिटल

1924 में सदर हॉस्पिटल की हेरिटेज बिल्डिंग का निर्माण किया गया था. उस समय हॉस्पिटल में 80 बेड पर मरीजों का इलाज होता था. जहां एक समय में यह हॉस्पिटल सिटी के लोगों के लिए लाइफलाइन भी साबित हो रहा था. लेकिन समय बीतने के साथ बिल्डिंग का कुछ हिस्सा ढह गया. हालांकि, मुख्य भवन को बचाकर रखा गया है. जहां पर महिला वार्ड और पुरुष वार्ड चल रहे थे. नई बिल्डिंग बनने के बाद सभी इनडोर वार्ड को उसी में शिफ्ट किया गया. फिलहाल इस बिल्डिंग में डायलेसिस सेंटर का संचालन किया जा रहा है. साथ ही एक दवा वितरण केंद्र भी है. 

इतनी राशि का प्रावधान

सदर हॉस्पिटल रांची ओल्ड बिल्डिंग – 2,96,50,000

बिरसा स्टेडियम, सरायकेला – 4,72,24,961

Leave a Comment