तुर्की में भूकंप के झटके, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों के फंसे होने की आशंका

तुर्की के लोग सोमवार (6 फरवरी) की सुबह भूकंप से दहल गए. सुबह करीब चार बजे के करीब जब भूकंप आया तो ज्यादातर लोग घरों में सो रहे थे जिससे लोगों को बचने का मौका नहीं मिला. खबर लिखे जाने तक 15 लोगों की मौत होने की बात पता चली है. यह संख्या और बढ़ सकती है. बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. 35 से ज्यादा मकान और इमारतें जमीनदोज हो चुकी है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 आंकी गई है.

तुर्की में भूकंप के झटके, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों के फंसे होने की आशंका

नूरदा था भूकंप का केंद्र

समाचार एजेंसियों के मुताबिक भूकंप का केंद्र नूरदा बताया जा रहा है. जिस स्थान पर ज्यादा तबाही हुई है वह दक्षिण तुर्की में सीरिया से सटा इलाका है. भूकंप इतना ज्यादा शक्तिशाली था कि इसके झटके सीरिया, साइप्रस, लेबनान सहित आसपास के अन्य देशों में भी महसूस किए गए हैं.

मलबे में दबी महिला का वीडियो वायरल

इस बीच एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें क्षतिग्रस्त मकान के मलबे में दबी महिला रोते हुए जान बचाने की गुहार लगाती दिख रही है. इस तरह के और भी वीडियो सामने अ रहे हैं.

इस बीच स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के काम में तेजी से जुटा है. मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है और घायलों को अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा जा रहा है.

Leave a Comment