
RANCHI: राजधानी के एक होटल में पॉलीसेट के प्रोडक्ट्स की लांचिंग की गई. वहीं पॉलीसेट और अभिनी एसोसिएट्स ने रांची में डिस्ट्रीब्यूटर की भी शुरूआत की. डीलर्स मीट के दौरान पॉलीसेट के प्रोडक्ट मैनेजर योगेश पाटनी मौजूद रहे. वहीं रिजनल मैनेजर अमित कुमार प्रधान ने बताया कि कंपनी पुरानी है लेकिन नए कलेवर के साथ प्रोडक्ट को झारखंड और ओड़िशा में लांच किया गया है. हमारे पास सभी तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध है. एक छोटे मग से लेकर कंटेनर, वैक्यूम बॉटल, चेयर, डस्टबिन, कंटेनर, बाथरूम यूटिलिटी की विशाल रेंज है. फूड ग्रेड मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हेल्थ को कोई नुकसान नहीं होगा.
अन्य प्रोडक्ट की तुलना में दमदार
वहीं डिस्ट्रिब्यूटर अभिषेक नंदा ने बताया कि मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट है. लेकिन पॉलीसेट के प्रोडक्ट उनकी तुलना में दमदार है. इसी भरोसे के साथ रांची व आसपास में वह अपने प्रोडक्ट को बढ़ाने के लिए आए. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे बिजनेस पार्टनर्स भी सुझाव दे सकते है कि कैसे प्रोडक्ट को और अपग्रेड किया जा सकता है. शॉर्ट नोटिस पर भी सभी प्रोडक्ट तत्काल उपलब्ध कराए जाएंगे.