
RANCHI : हरमू रोड भारत माता चौक स्थित एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को स्कूल प्रांगण में मनाया गया। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल शादान आलम ने स्टूडेंट्स का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हम शिक्षकों को यह लगता है कि हम तनाव में हैं, कहीं न कहीं अभिभावक भी तनाव महसूस करते हैं पर सच्चाई यह है कि सबसे ज्यादा तनाव में बच्चे हैं। चूंकि उन बच्चों पर है हमारे सपनों को पूरा करने का बोझ। उन्होंने पैरेंट्स से कहा कि सपने हमारे और पूरा करेंगे वो ? कुछ सपने बच्चों को भी देखने दें। पैरेंट्स का मानना है कि हम सभी अपनी जिंदगी में कहीं न कहीं असफल हुए, निराशा हाथ लगी। ऐसे में हमें लगता है कि हमसे तो न हुआ तो क्या बच्चों से तो करवा ही लेंगे।
जिसमें इंटरेस्ट उसी फील्ड में बढ़ने दे

उन्होंने कहा कि बच्चों ने एक्ट के मा़ध्यम से अपनी परेशानियों को बताया। साथ ही यह भी बताया कि कैसे मोबाइल एडिक्शन की चपेट में आकर बच्चे सब भूल जा रहे है। डिएडिक्शन से ही वे खुद को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपका बच्चा जिस क्षेत्र में जाना चाहता है उसी क्षेत्र में उसे आगे बढ़ने दें। उन्होंने शिक्षको से स्कूल में फ्रेंडली माहौल बनाने और स्टूडेंट्स में छिपे हुनर को पहचानने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे स्कूल में चलने वाले स्मार्ट क्लासेस बच्चों को कुछ अलग जानकारी दे रहे है। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मौके पर स्कूल के संरक्षक ललित नवी हेम्ब्रम, सुशीला हेम्ब्रम, सचिव अनुज हेम्ब्रम, निदेशक कुणाल कश्यप, अध्यक्ष हिमांशु दूबे टॉरियन वर्ल्ड स्कूल के प्रिंसिपल डॉ सुभाष कुमार और फिरायालाल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल नीरज सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे। इस दौरान मेधावी स्टूडेंट्स को भी पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने एक से एक कार्यक्रम से सभी का दिल जीत लिया।
एजुकेशन हब बनाने पर जोर दिया

निदेशक कुणाल कश्यप ने कहा कि हमारे स्कूल ने गौरवमयी 10 वर्षों को पूरा किया है लेकिन यह तो केवल एक शुरूआत है। हमें तो अभी बहुत आगे जाना है और इतिहास रचना है। इस दौरान मांडर की युवा विधायक शिल्पी नेहा तिकीॅ ने रांची को एजुकेशन हब बनाने पर जोर दिया। मुख्य आकर्षणों में 13 राज्यों की संस्कृति और परिधानों पर आधारित रैम्प वाक रहा। साथ ही अच्युतम केशवम् की गीत पर प्रस्तुत नृत्य…., आज है संडे, जंगल बुक, फ्यूजन कत्थक डांस, बंजारा नृत्य पर सभी झूमते रहे। स्कूल की संगीत शिक्षिका अल्का जी ने ” तेरी ममता पे मर मिटेंगे ए वतन ” मनोहारी गीत प्रस्तुत किया।