ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट का छापा, नकली प्रोडक्ट बनाने का सामान जब्त

RANCHI: स्टेट ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने सोमवार को राजधानी के कई इलाकों में छापेमारी की। 15 ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में भारी मात्रा में नकली प्रोडक्ट बनाने का सामान बरामद किया है। जहां पर नकली कॉस्मेटिक और टॉयलेट प्रोडक्ट का निर्माण किया जा रहा था। विभाग को नकली प्रोडक्ट बनाने के कारोबार की सूचना मिली थी। इसके बाद ड्रग डायरेक्टर ने तत्काल टीम का गठन किया और छापेमारी का निर्देश दिया। छापेमारी के दौरान नकली फिनाइल, हैंड वाश, परफ्यूम, मेहंदी, सिंदूर, हेयर कंडीशनर, हेयर कलर जब्त कर लिया गया है।

यहां हुईं छापेमारी

लोअर चुटिया, जिओन यहोवा फार्मा
बीआईटी मेसरा, प्रगति उद्योग
हरमू, शुभम शाश्वत मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड
अपर बाजार, किरण इंटरप्राइजेज
रातु, शांता नगर मीना केमिकल्स

Leave a Comment