
RANCHI: रिम्स में सोमवार को देर रात एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी की गई। इसके बाद जूनियर डॉक्टर आक्रोशित हो गए। रात में ही उन्होंने ट्रामा सेंटर का गेट जाम कर दिया और हंगामा किया। उन्होंने कहा कि रिम्स में बाहरी आसामाजिक तत्व घूम रहे है। उन्होंने रिम्स प्रबंधन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि इस मामले में अबतक कोई लिखित कंप्लेन नहीं की गई है। वहीं मंगलवार को डेंटल कॉलेज में भी बाहरी युवकों द्वारा छेड़छाड़ की गई। इसके बाद डेंटल कालेज के स्टूडेंट और युवक भिड़ गए। दोनों ओर से हाथापाई के बाद जब युवक कमजोर पड़े तो वहां से भाग निकले। वहीं जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ विकास ने बताया कि उन्हें भी सूचना मिली है। जबतक कोई लिखित में कंप्लेन नहीं मिलती है तो कुछ बता नहीं सकते।
…
पोस्टमार्टम हाउस के पास हुई घटना
हॉस्पिटल के पोस्ट मार्टम हाउस के पास ही कुछ दूर पर गर्ल्स हॉस्टल है। रात में महिला डॉक्टर उसी रास्ते से जा रही थी। इस बीच बाइक सवार कुछ युवक पहुंचे और महिला डॉक्टर से छेड़खानी की। इलाका सुनसान होने के कारण इस घटना को युवकों ने अंजाम दिया। इसके बाद जूनियर डॉक्टर ट्रामा सेंटर में धरने पर बैठ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुपरिंटेंडेंट जूनियर डॉक्टरों से बात करने पहुंचे और आश्वासन दिया कि ऐसी घटना दोबारा से नहीं होगी। तब सभी वापस लौट गए।