पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ बीपी केसरी

डॉ बीपी केसरी की आठवीं पुण्यतिथि मनी

पिठोरिया.

 पिठोरिया स्थित प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय में आज डॉक्टर विशेश्वर प्रसाद केसरी की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। मुख्य वक्ता विशेश्वर ठाकुर ने कहा कि डॉक्टर विशेश्वर प्रसाद केसरी की जीवनी से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है। कैसे सादगी के साथ अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। यह हमें उनसे सीखने की जरूरत है। भाषा और अपनी मिट्टी के प्रति उनका समर्पण अदि्वतीय है।

शिक्षा के साथ-साथ समाज के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। इस मौके पर नागपुरी संस्थान के सचिव सुजीत कुमार केसरी के द्वारा डॉक्टर विशेश्वर प्रसाद केसरी को समर्पित केसरी काव्यांजलि पुस्तिका का वितरण किया गया।कार्यक्रम में विजय पांडे, सचित राणा, शिवा कुमार, शैलेश तिर्की, रंजीत तिर्की, संगीता,शबनम पिंकी, अमृता, अनुरंजीनी, मोनिका,  मार्गरेट, ग्लोरिया, मोनिका, हेमा, रागिनी एवं  अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment