लाला लाजपत राय स्कूल में मना विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

लाला लाजपत राय स्कूल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

रांची.

पुंदाग स्थित लाला लाजपत राय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया गया । आज ही के दिन भारत से पाकिस्तान अलग हुआ था। इस विभाजन को प्रदर्शित करने के लिए विद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विभाजन से संबंधित कुछ कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। फिर 2 मिनट का मौन रखकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कक्षा आठवीं की अर्पिता कुमारी ने भाषण, कक्षा 11वीं के आशुतोष उपाध्याय ने कविता ,कक्षा नवी की छात्राओं ने  ‘अनेकता में एकता ‘पर संदेश और देशभक्ति का  गान प्रस्तुत किया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री  पी के ठाकुर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विभाजन की विभीषिका को भुलाया नहीं जा सकता और भावी पीढ़ी को भी विभाजन के दर्द के बारे में अवश्य जानना चाहिए।

इस अवसर पर  प्राचार्य पी के ठाकुर और अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।

Leave a Comment