रिम्स में डॉक्टरों के बीच मारपीट कोई नई बात नहीं है। आए दिन इस तरह की घटनाएं सुनने को मिलती है। इस बीच शुक्रवार को एकबार फिर डॉ हेमंत नारायण और डॉ प्रकाश भिड़ गए। विवाद शुरू होने के बाद मामला धक्का मुक्की तक पहुंचने की सूचना मिली है। इसके बाद दोनों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया गया। सुपरिटेंडेंट ने दोनों को काफी समझाया तब जाकर वे शांत हुए। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉक्टरों के साथ काफी देर तक बैठक की। जिसमें उन्होंने हॉस्पिटल में अव्यवस्था को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री एक्शन मोड में नजर आए। सीटीवीएस डिपार्टमेंट के डॉ राकेश चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उनपर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वहीं कार्डियोलॉजी के डॉ प्रकाश की एक महीने की सैलरी काटते हुए शोकॉज जारी किया है।