
रांची.
रांची से जयपुर और गोवा के लिए सीधी फ्लाईट की शुरूआत हो रही है. इससे रांची के यात्रियों को काफी सुविधा होगी. जानकारी के मुताबिक इंडिगों के द्वारा जयपुर और गोवा के लिए फ्लाईट शुरू करने का निर्णय लिया गया है. झारखंड चेंबर ने इस निर्णय का स्वागत किया है. झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने इस संबंध में एयरपोर्ट प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की है.
चेंबर के सीविल एवीयेशन उप समिति के चेयरमेन दिनेश प्रसाद साहू ने कहा कि झारखण्ड चेंबर की मांग पर इंडिगो द्वारा 26 मार्च से रांची-गोवा-रांची और 23 मई से रांची से जयपुर सीधी कनेक्टिविटी शुरू करने का निर्णय लिया गया है. समर शेड्यूल में पहली बार रांची से जयपुर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होगी.
इंडिगो का 180 सीटर एयरबस विमान सप्ताह में तीन दिन उडान भरेगा. दिनेश प्रसाद साहू ने कहा कि रांची से जयपुर को विमान सेवा से जोड़ने की मांग लंबे समय से की जा रही थी. सीधी फ्लाईट नहीं होने के कारण वर्तमान में लोगों को दिल्ली या कोलकाता होकर जयपुर जाना पडता है जिसमें काफी समय लग जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि इंडिगो द्वारा जल्द ही रांची से अहमदाबाद की सीधी फ्लाईट भी शुरू की जायेगी. जिससे यात्री लाभान्वित होंगे.
श्री साहू ने कहा कि इधर एक साल से ऑपरेशनल कारणों से बंद एयर इंडिया द्वारा फिर रांची से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव है. यह भी यात्रियों के लिए हितकर है.