रांची.
राजद झारखंड प्रदेश ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना की है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सह महासचिव डॉ मनोज कुमार ने कहा है कि झारखंड सरकार द्वारा पेश बजट आम आवाम के लिए राज्य वासियों के लिए राज्य हित में जन हित में सर्वमान्य एव सराहनीय बजट है. माननीय मुख्यमंत्री बधाई के पात्र है कि झारखंड सरकार ने जन हित में सर्व मान्य बजट पेश किया है. यह बजट सभी वर्गो के लिए हितकरी और लाभप्रद साबित होगा.

इस बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का मामला हो, शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर आंगनबाड़ी में कार्य कर रही सेविका या सहायिका के मानदेय बढ़ाने का मामला हो सभी पर फोकस किया गया है. 800 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की बात है लिहाजा बजट सभी के लिए लाभकारी होगा.
इसमें बेरोजगार युवाओं के बेरोजगारी भत्ता बढ़ाने का प्रावधान भी है. इसमें संदेह नहीं की सरकार ने सभी वर्गो को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है जो जन हित के लिए वरदान साबित होगा.