माण्डर में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को कानूनी जानकारी दी गई

माण्डर में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को कानूनी जानकारी दी गई

रांची:

झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा मांडर प्रखंड में महिलाओं के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यह कार्यक्रम न्यायायुक्त सह-अध्यक्ष के मार्गदर्शन के आधार पर महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर आयोजित किया गया था. इस अवसर पर अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी सुमन ठाकुर ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के संबंध में जागरूक किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा ने महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम, डायन बिसाही, बाल विवाह, बाल यौन अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

पीएलवी सुमन ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं को मानव तस्करी तथा महिलाओं के अधिकार के बारे में जानकारी दीं.

महिलाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उन्हें जागरूक किया गया. किन-किन व्यक्तियों को डालसा निःशुल्क विधिक सेवा प्रदान करती हैं, इसकी भी जानकारी दी गई. डालसा के पीएलवी ने प्रोजेक्ट शिशु के साथ-साथ झालसा एवं नालसा द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित महिलाओं को दी.

कार्यक्रम में जागरूकता से संबंधित पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर सुमन देवी, पम्मी देवी, भुप्रताप महतो, राजा वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.

Leave a Comment