
रांची . अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रदेश का अनिश्चितकालीन धरना राजभवन के समक्ष दिया जा रहा है. आज देवघर और बोकारो जिला के स्वयंसेवक धरना पर बैठे थे. इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं कर सकती तो गद्दी छोड़ें. वक्ताओं ने कहा कि हम झारखंड के युवा हैं , पर यहां पैसे लेकर युवाओं को रोजगार पर रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम पंचायतों से संबंधित हर तरह का काम करते हैं पर अभी भी हमारा मानदेय निश्चित नहीं हैं. ऐसे में हम कैसे काम करें.
ये हैं मांगे
1. पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक को एक निश्चित मानदेय दिया जाए
2. स्वयंसेवकों का समायोजन किया जाए.
3. स्वयंसेवकों को स्थाई किया जाए.
4. स्वयंसेवकों का नाम बदल कर , पंचायत सचिवालय सहायक या मित्र किया जाए.
5. संघ के 10 सदस्यीय , प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात मुख्यमंत्री से कराई जाए.
धरना में ये थे उपस्थित :
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, जुगल किशोर प्रसार, कुंदन कुमार, मोहम्मद सोहराब, अजय कुमार, गौतम कुशवाहा, अजीत चौधरी, बलदेव प्रमाणिक सहित अन्य.