झुंड से बिछड़े हाथी ने 3 को रौंदा, एक की मौत

images-3-1

SARAIKELA: सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर थाना क्षेत्र में बुधवार अहले सुबह से ही झुंड से बिछड़े एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। 2 किसान सहित तीन लोगों को रौंद दिया है। हाथी के हमले से एक 55 वर्षीय किसान की मौ’त हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए है। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पहली घटना सुबह की बताई जा रही है, जहां टांगरानी में खेत से लौट रहे 55 वर्षीय किसान जयपाल सोय को हाथी ने पटक दिया। गनीमत रही कि हाथी किसान को मरा हुआ समझकर आगे की ओर बढ़ गया। किसान के हाथ और पैर में चोट आई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

दहशत में गांव के लोग

वहीं दूसरी घटना टिंटीडीह पंचायत के बोड़ामतलिया गांव के समीप की है। जहां सुबह में ही शौच करने गए एक 55 वर्षीय किसान को हाथी ने कुचल कर मार डाला। मृतक की पहचान युधिष्ठिर महतो उर्फ गुड्डू महतो के रूप में की गई है। मृतक बोड़ामतलिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं तीसरी घटना खीरी- भालूबासा के समीप हाथी ने 18 वर्षीय युवक सुमित पांडा नामक युवक को पटक कर घायल कर दिया है। गंभीर रूप से घायल युवक को ईलाज के लिए आदित्यपुर शिवा नर्सिंग होम ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गयी है। बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी बोड़ाम तलिया पहाड़ी के आसपास ही जमा हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजनगर थाना एवं वन विभाग को दे दी है। 

Leave a Comment