
आज कोकर स्थित इंद्रप्रस्थ उत्सव भवन में उप महापौर संजीव विजयवर्गीय के नेतृत्व में ‘आगाज’ आवाज दो, आगाज हो कार्यक्रम आयोजन किया गया। सभी अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रवजलन किया गया। इस दौरान ग्रुप डांस, सिंगल डांस, पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, नाटक, म्यूजिकल चेयर कंपीटिशन हुआ। गणेश वंदना के साथ बच्चों ने संस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि ‘आगाज’ आवाज दो, आगाज हो का मकसद युवाओं और महिलाओं को एक नया मंच प्रदान करना है। जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले, युवाओं के कला को निखारा जा सके, उसे सशक्त बनाया जा सके। बच्चों की प्रतिभा निखरे, ताकि उनके माध्यम से राँची एक विकास की दिशा की ओर बढ़े।
कला को धरातल पर उतारा
राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा की, समाज को जोड़ने का कार्य है, आगाज। उन्होंने कहा कि सरस्वती की पूजा ही सर्वप्रथम कला से होती है और उस कला को आगाज ने धरातल पर उतारा है। लोकसभा सांसद संजय सेठ ने कहा कि ऐसे आयोजन शहर में होते रहना चाहिये। जबकि सीपी सिंह ने कहा कि आगाज कार्यक्रम विकास की नई यात्रा की नई शुरुआत है। आशा लकड़ा ने कहा कि झारखण्ड कला और संस्कृति से सुसज्जित राज्य है और इसमे हम सभी की सहभागिता समान रूप से होनी चाहिए ताकि भावी भविष्य अपने संस्कारो को पहचानते हुए आगे बढ़े। पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओ को समर्पित है। भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि आगाज एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमे सभी रंग समाहित है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, महामंत्री प्रदीप वर्मा, महापौर आशा लकड़ा, लोकसभा के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम केशरी एवं वार्ड पार्षद अर्जुन यादव, सुजाता कच्छप, अरुण झा, रौशनी खलखो, अर्जुन राम, सुनील साहू