
भागवत कथा पाठ को लेकर सद्गुरु रितेश्वर महाराज आज 2 जनवरी को प्रेस क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। आदित्य विक्रम जायसवाल ने सभी का स्वागत करते हुए सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज को आमंत्रित किया। सद्गुरु श्री रितेश्वर जी महाराज ने कहा कि मैं वृंदावन धाम से झारखंड की राजधानी रांची में हनुमंत पाठ करने आया हूं। हटिया के नंदन पैलेस में 3 से 9 जनवरी तक शाम 4 से 7 बजे तक चलेगा।
डिप्रेशन को किया जा सकता है ठीक
उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम हमारी पहली नीति है। आज पूरा विश्व डिप्रेशन से गुजर रहा है और अमेरिका, जापान और स्वीडन में सबसे ज्यादा लोग डिप्रेशन से ग्रसित है। डिप्रेशन को धर्म, अध्यात्म और योग से ठीक किया जा सकता है। धर्म एक ही है चाहे मजहब कितने हो। सनातन धर्म कल भी था, आज भी है और हमेशा रहेगा। सनातन का मतलब है शाश्वत और मानवता सबसे बड़ी चीज है। मानवता को सबसे आगे रखना चाहिए जो मानवता के साथ है हम उसके साथ हैं। मैं देश भर में घूम-घूम कर अपना पाठ जारी रखूंगा। भारत देश में सबसे बड़ी जरूरत है रोटी, कपड़ा, मकान की। इसको बेहतर और उच्च विचार से ठीक करने की जरूरत है।