बच्चों को बताया स्वच्छता का महत्व

स्वर्गीय पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर एकल अभियान के ग्राम संगठन द्वारा संचालित एकल फ्यूचर रांची द्वारा बिरसा मुंडा शबरी बस्ती में शबरी मित्र मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शबरी बस्ती के बच्चों तथा एकल की टीम मौजूद थी। स्वर्गीय पार्वती देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही बच्चों के द्वारा शांति पाठ भी किया गया। इसके बाद बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

मुखिया को किया सम्मानित

पंचायत के मुखिया राम दयाल मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों को संबोधित किया। इसके उपरांत एकल टीम के द्वारा मुखिया को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को फल, मिठाई, केक तथा लंचबॉक्स उपहार स्वरूप दिया गया। इस दौरान उनके लिए भंडारे की व्यवस्था की गई थी।

Leave a Comment