रांची. पुंदाग स्थित लाला लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कुमकुम कुमारी को नेशनल अर्निस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक मिला.इस प्रतियोगिता का आयोजन श्रीनगर स्थित पोलो ग्राउंड में किया गया था. यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता थी जिसमें देशभर के कई स्कूलों के प्रतिभागी शामिल हुए थे.

कुमकुम की उपलब्धि की खबर से स्कूल में खुशी की लहर व्याप्त है. इस जीत पर स्कूल के प्राचार्य पीके ठाकुर, अध्यक्ष राजेश खन्ना, महासचिव सुधीर उग्गल, अवैतनिक सचिव अशोक माकन, कोच विश्वजीत कर्मकार तथा अन्य शिक्षकों ने कुमकुम कुमारी को बधाई दी है.
प्राचार्य पीके ठाकुर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कुमकुम भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रौशन करेगी. इससे अन्य विद्यार्थियों को भी अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी.