सरजू नर्सिंग होम ने रोड एक्सीडेंट को लेकर किया जागरूक

सरजू नर्सिंग होम की ओर से 300 लोगों के बीच निशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया। संचालक उषा प्रसाद ने कहा कि हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटना में नुकसान कम होता है। लोगों को जागरूक करते हुए 300 हेलमेट का वितरण किया गया। साथ ही युवाओं को हेलमेट पहनने को लेकर भी जागरूक किया गया।

हेलमेट का बेल्ट जरूर लगाएं

मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने के बाद बेल्ट जरूर लगाए। हैंडल और हाथों में हेलमेट लटका कर सड़क पर गाड़ी ना चलाएं। वहीं मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट अनिवार्य है। एमडी रोहित प्रसाद ने कहा कि लोगों की सुरक्षा और उनके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमारे द्वारा हेलमेट का वितरण किया गया है।

Leave a Comment