रिम्स डेंटल कॉलेज के पेडोडॉन्टिक विभाग में बाल दिवस व पेडोडॉन्टिक डे मनाया गया. इस दौरान बच्चों के दांतो के उचित देखभाल और सफाई के बारे में बच्चों व पैरेंट्स को जागरूक किया गया. रांची के एनजीओ ‘करुणा NMO’ से आए 17 बच्चों का फ्री डेंटल चेक अप करने के बाद ज़रूरी ट्रीटमेंट किया गया. डॉक्टरों ने बच्चों को टूथब्रश और टूथ पेस्ट दिए. पेडोडॉन्टिक विभाग की इंटर्न डॉ सुचिता, डॉ सुचित्रा, डॉ स्वीटी, डॉ आयुश, डॉ अमिया ने सभी बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की जानकारी दी. थर्ड व फाइनल इयर की स्टूडेंट अंकिता, अपूर्वा, अंशु, औली, पूजा पाठक, पूजा, सुष्मिता, विभा, स्वेता, तान्या ने बच्चों के ट्रीटमेंट में सहयोग किया.
स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन
मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ वीके प्रजापति, डॉ निशिता गर्ग, डॉ स्वाति शर्मा, डॉ सयानी रॉय, डॉ अजेय शाही, डॉ सुभाष चंद्र, डॉ प्रशांत गुप्ता मौजूद थे. मौके पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मंताशा नाज़ और अर्चना एक्का को प्राइज दिया गया. डेंटिस्ट्स ने कहा कि रिम्स के डेंटल कालेज पेडोडॉन्टिक विभाग में बच्चों के दांतो का सामान्य ट्रीटमेंट जैसे दांत भरना, दांत निकालना से लेकर जटिल समस्यायें आरसीटी, स्पेस मेंटेनर, क्रॉस बाइट करेक्शन,डेंचर और माइनर सर्जरी भी की जा रही है.