अगर आप भी अपने परिजनों को छोड़ने या पिक करने रेलवे स्टेशन जाते है और प्लेटफार्म टिकट के लिए भी लाइन में इंतजार करना पड़ता है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. रेलवे की एप से घर बैठे अब प्लेटफार्म टिकट की बुकिंग कर सकते है. इसके अलावा जेनरल और अनरिजर्व टिकट भी बुक कराने की सुविधा दी गई है. जिससे कि स्टेशन पर लाइन में घंटों पैसेंजर्स को इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी. वहीं इस वजह से लोगों की ट्रेन भी नहीं छूटेगी. बताते चलें कि रेलवे पैसेंजर्स को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर तत्पर है.
कैसे यूज कर सकते है एप
http://www.utsmobile.indianrail.gov.in पर लॉग इन कर सकते है. यूटीएस एप को एंड्रायड, ओएस,विंडोज डिवाइस में डाउनलोड कर सकते है. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करने की सुविधा मिलेगी. मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करने के बाद आर वॉलेट में रिचार्ज करने का आप्शन मिलेगा. जिसमें 100 रुपए से लेकर 10 हजार तक का रिचार्ज कर सकते है. इसके बाद बुक टिकट में जाकर डिटेल्स भरकर टिकट बुक किया जा सकता है.
डीआरयूसीसी ने प्रचार-प्रसार पर जोर दिया
डिवीजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमिटी (डीआरयूसीसी) के सदस्य प्रेम कटारूका ने कहा कि रेलवे के जिम्मेदार लोग रेल यूजर्स की समस्या से अवगत कराते ही समाधान बताते है. जबकि होना ये चाहिए कि किसी भी नई व्यवस्था का प्रचार- प्रसार कर लोगों को जागरूक करना चाहिए. साथ ही कहा कि अपेक्षा है रेलवे के द्वारा किए जा रहे नए-नए बदलाव/प्रयोग पर अमल करने से पूर्व उसकी उपयोगिता पर गहन अध्यन करने के बाद लागू करना चाहिए. जिससे सिस्टम में बदलाव के लिए खर्च की जाने वाली भारी-भरकम राशि का सदुपयोग हो सके.