राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

खूंटी : धरती आबा और उलगुलान के नायक भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती और दूसरे जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू स्थित बिरसा ओडा में उन्हें नमन किया और अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

आजादी के अमृत काल वर्ष में देश की पहली राष्ट्रपति के रूप में उलिहातू पहुंचने हेतु राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी. भारी सुरक्षा व्यवस्था और राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के तहत महज सीमित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में राष्ट्रपति ने जब भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल रमेश बैस ,सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद रहीं. भगवान बिरसा मुंडा के परिजन सुखराम मुंडा ने उलिहातू में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी की और बिरसा ओडा में उन्हें पूजा अर्चना करवाने में मदद की. इस मौके पर सीएम और राज्यपाल समेत अन्य अथितियो ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

Leave a Comment