
रांची.
छोटानागपुर डायसिसन संडे स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में युवाओं के लिए दो दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है. बहूबाजार स्थित एचपीडीसी सभागार में आयोजित इस शिविर में छोटानागपुर डायसिस के 50 पेरिशों से लगभग 800 बच्चें शामिल हो रहे हैं.
इस शिविर का आदर्श वाक्य ‘’और बालक बढ़ता और बलवन्त होता और बुद्धि से परिपूर्ण होता गया और परमेश्वर का अनुग्रह उस पर था’’ रखा गया है.
आज शिविर का उद्घाटन रेव्ह सिकंदर नाग के प्रार्थना और आदर्श वाक्य पर आधारित संदेश के द्वारा दिया गया.
कार्यक्रम में आदर्श वाक्य पर आधारित गीत, नृत्य, क्विज और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा.
आज कार्यक्रम में बिशप बीबी बास्के, डायसिस सचिव रेव्ह जोलजस कुजूर,अनिल कुमार डाहंगा, डायोसिस संडे स्कूल डायरेक्टर रेव्ह अमृत मुंडू एवं सचिव अमेगा राय आदि उपस्थित थे.